हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, दिया इस्तीफा

हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। एक महिला कोच की शिकायत पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। उनपर आईपीसी की धारा 354, 354A, 354B, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

चंडीगढ़. हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। एक महिला कोच की शिकायत पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। उनपर आईपीसी की धारा 354, 354A, 354B, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को संदीप सिंह पर हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोच ने बताय कि वह संदीप सिंह के चंडीगढ़ कार्यालय पर किसी आधिकारिक काम से उनसे मिलने गई थी तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उप्तीड़न किया।

शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला कोच ने कहा, ‘मुझे निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। मैंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। मुझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डराने वाले संदेश मिल रहे हैं। डर के मारे मैंने फोन कॉल अटेंड करना बंद कर दिया है। मंत्री ने मुझे फरवरी से नवंबर के बीच अपने कार्यालय और अन्य जगहों पर परेशान किया। एक बार उन्होंने मुझे सेक्टर 7 में मिलने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझसे ज्यादातर सोशल मीडिया पर बात की। उन्होंने चंडीगढ़ में अपने घर पर मुझे गलत तरीके से छुआ। मैंने चंडीगढ़ पुलिस को घटनाओं का क्रम सुनाया है।’

मंत्री संदीप सिंह ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

रियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर एक मिला कोच की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। संदीप सिंह मनोहर लाल खट्टर सरकार में खेल मंत्री हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि, संदीप सिंह पर आईपीसी की धारा 354, 354A, 354B, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गुरुवार को संदीप सिंह पर हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप लगाने के एक दिन बाद हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता कोच ने बताय कि, वो संदीप सिंह के चंडीगढ़ कार्यालय पर किसी आधिकारिक काम से उनसे मिलने गई थीं तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उप्तीड़न किया।

मंत्री ने कहा, निराधार हैं सभी आरोप

खेल मंत्री संदीप सिंह ने महिला जूनियर कोच द्वारा लगाए आरोपों को खारिज किया है। मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button