सर्मथन मूल्य पर हुई 1 लाख 51 हजार 595 मीट्रिक टन धान की खरीदी

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 9 हजार 554 किसानों से 1 लाख 51 हजार 595 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1245 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।

धान की खरीदी जिला सिवनी में 1262, सिंगरौली 7270, सतना 22016, मैहर 6230, रीवा 24790, मऊगंज 6355, सीधी 5318, सागर 498, कटनी 19071, पन्ना 2317, डिंडोरी 69, दमोह 1453, मंडला 12109, छिंदवाड़ा 118, नरसिंहपुर 3486, जबलपुर 585, बालाघाट 14029, नर्मदापुरम 5750, बैतूल 3344, रायसेन 600, सीहोर 989, विदिशा 30, उमरिया 647, अनूपपुर 5286 और जिला शहडोल में 7971 मीट्रिक टन की जा चुकी है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button