मुंबई आ रहे Boeing Plane में मिड-एयर डिप्रेशराइजेशन के कारण हवा में अटके 300 यात्री, 7 पड़े बीमार
Boeing Plane की बोइंग की मुंबई आ रही थी इथियोपियन एयर लाइंस की फ्लाइट ET640 में गंभीर तकनीकी समस्या आने से 300 यात्री 35,000 फीट ऊंचाई पर हवा में अटक गए। इस दौरान सांस लेने में तकलीफ होने से 7 बीमार पड़ गए।

Boeing Plane: उज्जवल प्रदेश, मुंबई. अदीस अबाबा से मुंबई (Mumbai) की ओर आ रहे बोइंग कंपनी (Boeing) के विमान (Plane) वाली इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ET640 को शुक्रवार देर रात एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में मिड-एयर (Mid-Air) डिप्रेशराइजेशन (Depressurization) की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके चलते 300 यात्री (Passengers) 35000 फीट ऊंचाई पर अरब सागर के ऊपर हवा में (in Air) लटक (Stuck) गए। इसके कारण सात (7) यात्रियों की तबीयत बिगड़ (Fell ill) गई।
विमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर रात 1.55 बजे आपातकालीन लैंडिंग की। इस घटना में एक यात्री को गंभीर हालत के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस दौरान विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। मिड-एयर डिप्रेशराइजेशन वह स्थिति होती है जब विमान के केबिन में हवा का दबाव अचानक कम हो जाता है।
यह आमतौर पर तकनीकी खराबी, जैसे केबिन प्रेशर सिस्टम की विफलता या विमान की संरचना में रिसाव के कारण होता है। इससे यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ताजा घटना 23 जून को एयर इंडिया हीथ्रो-मुंबई उड़ान के दौरान 6 क्रू सदस्यों सहित 11 यात्रियों को चक्कर आने और मिचली आने के कुछ दिनों बाद हुई है। बीमारी के कारणों की जांच की जा रही है।
पूरा मामला समझिए
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट संख्या ET640 में 300 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। इसने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। यह घटना तब हुई, जब विमान (ET-AXS) अरब सागर के ऊपर से उड़ रहा था। फ्लाइटरडार 24 के डेटा के अनुसार, यह 33,000 फीट की ऊंचाई पर था, जब केबिन में दबाव कम हुआ और पायलटों ने तेजी से नीचे उतरकर कम ऊंचाई पर उड़ान भरी।
उड़ान के दौरान, विमान में केबिन प्रेशर में अचानक कमी आई, जिसके कारण यात्रियों और चालक दल के बीच असुविधा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार, सात यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत की। पायलट ने तुरंत आपातकालीन स्थिति घोषित की और विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई में उतार लिया। प्रभावित सात यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जिसमें से एक यात्री की स्थिति खराब होने के कारण उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य छह यात्रियों का प्राथमिक उपचार हवाई अड्डे पर ही किया गया।
बोइंग 787 ड्रीम लाइनर पर बढ़ती चिंताएं
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में, एयर इंडिया की एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट जब अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, तभी टेकऑफ के 36 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रियाओं पर वैश्विक स्तर पर जांच तेज हो गई है।