प्रियंका चोपड़ा ने अनाउंस की नई हॉलीवुड फिल्म

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नए प्रोजेक्ट का अपडेट आया है। 

वह हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

इस फिल्म में उनके साथ बेवॉच के को-स्टार नजर आने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

वह बेवॉच के अपने को-स्टार जैक एफ्रोन के साथ काम करने वाली हैं। 

इन दोनों के अलावा फिल्म में विल फेरेल और मिशेल पन्ना भी हैं। 

पहले फिल्म का नाम जजमेंट डे था।

फिलहाल प्रियंका और मिशेल के किरदारों को लेकर कोई जानकारी नहीं है और उनकी डिटेल्स को अभी छिपाया हुआ है। 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कास्टिंग की घोषणा की एक झलक शेयर करके फिल्म में काम करना कन्फर्म किया है।