मुंडारा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा, पलटी बुलेरो, कई घायल

जयपुर
राजस्थान के पाली जिले के मुंडारा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा पेश आया है। बताया जाता है कि वसुंधरा राजे जब राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थीं उसी समय यह हादसा हुआ। वसुंधरा राजे के काफिल में शामिल पुलिस की एक बोलेरो पलट गई जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल बताए जाते हैं। हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वसुंधरा राजे को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की बुलेरो गाड़ी लगभग 3 से 4 बार पलटी खा गई। वाहन में बैठे 6 से 7 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद वसुंधरा पलटी बुलेरो के पास पहुंचीं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसुंधरा राजे के साथ सांसद पीपी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी ओटाराम देवासी के मातृत्व शोक में शामिल हुए थे।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button