Adani Group ने दिया इतने करोड़ों का टैक्स, भरी सरकार की झोली
Adani Group: देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 2025 में भारत सरकार को ₹74,945 करोड़ का कर योगदान दिया है। अदाणी ग्रुप की यह उपलब्धि भारत के टैक्स योगदानकर्ताओं में उसकी मजबूत भूमिका को रेखांकित करती है।

Adani Group: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अहमदाबाद. देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 2025 में भारत सरकार को ₹74,945 करोड़ का कर योगदान दिया है। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2024 में दिए गए ₹58,104 करोड़ की तुलना में 29 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। अदाणी ग्रुप की यह उपलब्धि भारत के टैक्स योगदानकर्ताओं में उसकी मजबूत भूमिका को रेखांकित करती है।
Adani Group द्वारा साझा किए गए बयान के अनुसार, ₹74,945 करोड़ के इस योगदान में ₹28,720 करोड़ प्रत्यक्ष कर के रूप में, ₹45,407 करोड़ अप्रत्यक्ष कर के रूप में और ₹818 करोड़ अन्य मदों में भुगतान किए गए हैं। यह राशि इतनी बड़ी है कि इससे पूरा मुंबई मेट्रो नेटवर्क बनाया जा सकता है या फिर एक आधुनिक ओलंपिक इवेंट को होस्ट किया जा सकता है।
टैक्स योगदान में सबसे आगे रहीं अदाणी ग्रुप की ये कंपनियां
Adani Group के टैक्स योगदान में उसकी प्रमुख सार्वजनिक कंपनियों का अहम योगदान रहा है। इनमें शामिल हैं:
- अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL)
- अदाणी सीमेंट लिमिटेड (ACL)
- अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ)
- अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL)
इसके अलावा (Adani Group) समूह की अन्य लिस्टेड कंपनियाँ जैसे अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, और अंबुजा सीमेंट्स भी इस योगदान में शामिल रही हैं। साथ ही, NDTV, ACC, और सांघी इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों का टैक्स योगदान भी इस आंकड़े में जोड़ा गया है।
Adani Group- टैक्स पारदर्शिता को बनाया गया ईएसजी रणनीति का हिस्सा
Adani Group ने कर पारदर्शिता को अपनी ESG (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) नीति का अभिन्न हिस्सा बताया है। समूह ने अपनी सभी कंपनियों की वेबसाइट्स पर “बेसिस ऑफ प्रिपरेशन एंड अप्रोच टू टैक्स” शीर्षक से एक विशेष दस्तावेज़ प्रकाशित किया है। इस डॉक्यूमेंट में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष वैश्विक टैक्स, ड्यूटीज़ और सामाजिक योगदानों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
प्रत्यक्ष करों में वह टैक्स शामिल हैं जो Adani Group की कंपनियाँ स्वयं सरकार को भुगतान करती हैं, जबकि अप्रत्यक्ष करों में वे टैक्स आते हैं जो ग्राहकों और अन्य हितधारकों से वसूलकर सरकार को दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य योगदानों में कर्मचारी लाभ और सामाजिक सुरक्षा फंड्स जैसी योजनाओं के तहत किया गया भुगतान शामिल है।
Adani Group- सामाजिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता की प्रतिबद्धता
Adani Group का मानना है कि पारदर्शी टैक्स प्रणाली ही किसी संगठन की सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। कंपनी ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि वह कर भुगतान के जरिए न सिर्फ आर्थिक विकास को गति दे रही है, बल्कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भी नवाचार और स्थायी विकास को बढ़ावा दे रही है।
ग्रुप ने यह भी बताया कि उन्होंने टैक्स योगदान से जुड़ी पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र पेशेवर एजेंसी को नियुक्त किया है, जो इन आंकड़ों का स्वतंत्र मूल्यांकन और पुष्टि करेगी।