मलाइका की प्रेग्नेंसी पर बोले अर्जुन…

यह बात लंदन से लीक हुई, जहां अर्जुन-मलाइका अक्टूबर में गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने गुड न्यूज अपने करीबी को बताई थी, वहां से उड़ते-उड़ते यहां तक पहुंची।

मलाइका की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट को गॉसिप करार देते हुए अर्जुन कपूर ने इस तरह की बातें फैलाने वालों को जमकर लताड़ा है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने खबर चलाई थी कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

खबर में था कि यह बात लंदन से लीक हुई, जहां अर्जुन-मलाइका अक्टूबर में गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने गुड न्यूज अपने करीबी को बताई थी, वहां से उड़ते-उड़ते यहां तक पहुंची। यह खबर फैलते ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज शेयर करके अपना गुस्सा निकाला है।

आया रिऐक्शन

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर अर्जुन कपूर ने लिखा है, “इस तरह की खबरें इनसेंसिटिव और अनएथिकल हैं। लगातार हमारे बारे में ऐसी खबरें चल रही हैं क्योंकि ऐसे फेक गॉसिप आर्टिकल्स को हम इग्नोर कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगियों से खेलने की हिम्मत मत करना।”

शादी का इंतजार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। वह अपना रिलेशनशिप दुनिया से नहीं छिपाते। उनके परिवारवाले भी इस रिश्ते से वाकिफ हैं। इंडस्ट्री में भी उन्हें कपल की तरह देखा जाता है और उनकी शादी की खबरें अक्सर उड़ती रहती हैं। उनके फैन्स दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मलाइका का शो आ रहा है

वैसे मलाइका अरोड़ा का रिऐलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका आ रहा है। वह अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इस शो में मलाइका अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलेंगे। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना डांसिंग कमबैक भी किया है। आप जैसा कोई गाने का रीमेक मलाइका पर फिल्माया गया है। गाने को मिले-जुले रिऐक्शंस मिले हैं लेकिन इसमें मलाइका अरोड़ा की तारीफ की जा रही है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button