कलेक्टर चौधरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

दुर्ग

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में आज राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद एक्का ने विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

शपथ में कहा गया है कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ "मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।" इसी प्रकार जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में भी अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button