Astrology Tips: पशु-पक्षियों को दें दाना-पानी, नाराज ग्रह होंगे खुश

Astrology Tips: अगर आपसे कोई ग्रह नाराज हैं तो आप पशु और पक्षियों को आज से ही दाना-पानी देना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपकी ग्रह दशा धीरे धीरे सुधरने लगेगी।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर आपसे कोई ग्रह नाराज हैं तो आप पशु और पक्षियों को आज से ही दाना-पानी देना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपकी ग्रह दशा धीरे धीरे सुधरने लगेगी। बता दें कि ग्रहों की चाल जब बदलती है तो आदमी का जीवन भी धीरे धीरे बदल जाता है। कुंडली में जब ग्रह अच्छे होते हैं तो आदमी के जीवन में सब कुछ अच्छा होता है पर जब ग्रह नाराज होते हैं तो आदमी के जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं। फिर शांत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देवता को समर्पित (Monday)

ज्योतिष की मानें तो सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देवता को समर्पित है। ज्योतिष की मानें तो इस दिन मछली को आटे की गोलियां और गाय को आटा खिलाएं। ऐसा करने से चंद्र ग्रह का दोष खत्म होता है और मन की चंचलता, अनिद्रा आदि की समस्या दूर होती है।

मंगलवार हनुमान जी को समर्पित (Tuesday)

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बंदरों को आटा और गुड़ जरूर खिलाएं। लगातार ऐसा करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है इस तरह करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

बुधवार को गणेश जी को अर्पित करें (Wednesday)

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गाय को हरी घास और चारा खिलाएं। इसके साथ ही कबूतरों को बाजरा जरूर डालें। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। व्यापारियों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ लाभ प्राप्त होता है।

गुरुवार को करें राहु को प्रसन्न (Thursday)

बता दें कि यह दिन देवों के गुरु बृहस्पति का है। इस दिन गाय को आटा और गुड़ और कबूतरों को मकई के दाने खिलाएं। ऐसा करने से राहु देव प्रसन्न होते हैं और मन में शांति बनी रहती है। सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।

मां लक्ष्मी का दिन है शुक्रवार (Friday)

यह दिन मां लक्ष्मी का होता है। इस दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलायें। इस दिन आटे की गोलियां खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। इस तरह लगातार ऐसा करने से शुक्र देव की कृपा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

शनिवार शनि देव को समर्पित (Saturday)

यह दिन शनिदेव का होता है। इस दिकाले कुत्तों को उड़द की बड़ी, राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए पक्षियों को बाजरा डालें रोटी या फिर सरसों के तेल में बना कुछ भी खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

सूर्य देव का दिन है रविवार (Sunday)

यह दिन सूर्य देव का होता है। इस दिन बंदरों को गुड़-चना और गाय को गेहूं की रोटी खिलानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो सूर्य देव प्रसन्न रहते हैं।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button