Astrology Tips: घर में चाहिए सुख और समृद्धि तो लगाए यह पेड़

Astrology Tips: घर के आसपास अशोक,कटहल और शमी के पौधा लगाने से घर में सुख और समृद्धि तेजी से बढ़ती है। वास्तु की मानें तो यह एक ऐसे पेड़ हैं जिससे घर व आसपास की नकारात्मकता को दूर होती है।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. घर के आसपास अशोक, कटहल और शमी के पौधा लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है। वास्तु की मानें तो यह एक ऐसे पेड़ हैं जिससे घर व आसपास की नकारात्मकता को दूर करते हैं। इनसे निकलने वाले पॉजिटिव और नेगेटिव वाइब्रेशन घर का महौल बदल देते हैं, इसलिए विज्ञान और ज्योतिष दोनों का मानना है कि घर के आसपास खास तरह के पेड़-पौधे होने चाहिए। जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहे।

ये सभी वृक्ष आक्सीजन के बड़े श्रोत हैं

विज्ञान की मानें तो ये अशोक, कटहल और शमी के पेड़ आक्सीजन के बड़े श्रोत हैं। वहीं बरगद का पेड़ एक दिन में चार लोगों की जरूरत जितनी ऑक्सीजन छोड़ता है। कुछ खास पेड़-पौधे ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन छोड़कर उम्र तो बढ़ाते हैं। साथ ही उनसे सकारात्मक वाइब्रेशन भी निकलते हैं, क्योंकि उनमें भी संवेदनाएं होती हैं।

पेड़ को 56 दिनों तक बौद्ध मंत्र सुनाए गए

सर्वे की मानें तो एक एशियाई पत्तेदार पेड़ को 56 दिनों तक बौद्ध मंत्र सुनाए गए तो उसमें बड़े बड़े पत्ते उगने लगे। जिससे ये क्लियर हो गया कि पेड़-पौधे पॉजिटिव वाइब्रेशन लेते हैं और छोड़ते भी हैं। घर व आसपास लगे पेड़-पौधे परा बैंगनी किरणें, सूर्य के प्रकाश और हमारे शरीर से निकली ऊर्जा को समझते हैं। ये ही सब बातें पेड़-पौधों से निकलने वाली वाइब्रेशन की बात को पुख्ता करती है।

तुलसी और पारिजात के पौधे घर की समृद्धि बढ़ाने वाले

अब बात करते हैं ज्योतिष और वास्तु ग्रंथों की… तकरीबन 1500 साल पहले जन्मे महान ज्योतिषाचार्य वराह मिहिर ने बताया था कि घर के बाहर कौन से पेड़-पौधे शुभ होते हैं। जिनसे सुख और समृद्धि मिलती है। वराह मिहिर का मानना था कि घर के बाहर लगे पेड़-पौधे वहां रहने वाले लोगों की उम्र बढ़ाते हैं।

यजुर्वेद सहित कई पुराणों में विशेष पेड़-पौधों का जिक्र है, जो घर के आसपास होते हैं तो वहां रहने वालों की बीमारियां दूर करते हैं। वास्तु के ग्रंथ समरांगण सूत्रधार, बृहत्संहिता और बृहदैवज्ञरंजन ग्रंथ में बताया गया है कि घर के आसपास अशोक, कटहल और शमी के पेड़ लगाने से वहां रहने वालों की उम्र बढ़ती है। वहीं, तुलसी और पारिजात के पौधे घर की समृद्धि बढ़ाने वाले होते हैं।

घर में लगे पेड़ घर से बड़ा न हो

यजुर्वेद की मानें तो घर के पास लगे पेड़ों की उंचाई घर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसे पेड़ों की छाया घर पर पड़ना ठीक नहीं माना जाता। दिन के दूसरे और तीसरे प्रहर में सुबह लगभग 9 से दोपहर 3 के बीच उस पेड़ की छाया घर पर नहीं पड़ती हो तो दोष नहीं लगता। घर के आगे जंगली, जहरीले और ऐसे पौधे जिनमें दूधनुमा सफेद लिक्विड निकलता है, वो नहीं होने चाहिए।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button