Astrology Tips: यह करने मात्र से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा, जीवन में मिलता है यश
Astrology Tips: हर आदमी को माथे पर तिलक जरूर धारण करना चाहिए। चाहे वह किसी भी संप्रदाय का हो। वैज्ञानिक दृष्टि से तिलक लगाने से मनुष्य में सकारात्मक का प्रवाह बना रहता है और मन में अच्छे विचार आते हैं।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. हर आदमी को माथे पर तिलक जरूर धारण करना चाहिए। चाहे वह किसी भी संप्रदाय का हो। वैज्ञानिक दृष्टि से तिलक लगाने से मनुष्य में सकारात्मक का प्रवाह बना रहता है और मन में अच्छे विचार आते हैं। वैसे हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के बाद या फिर घर में ही पूजा करने के बाद आवश्यक रूप से माथे पर हम तिलक लगाते हैं। धार्मिक रूप से कई महत्वपूर्ण काम होने के साथ-साथ तिलक का वैज्ञानिक महत्व भी है।
ग्रहों के अशुभ प्रभावों को भी शांति करता है (Importance of Tilak)
ज्योतिष के अनुसार हिन्दुओं को तिलक लगाना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि माथे पर तिलक लगाना सम्मान का सूचक है तो वहीं कई मायने में यह शुभकारक भी माना गया है। तिलक लगाने से सकारात्मक का प्रवाह बना रहता है और मन में अच्छे विचार आते हैं। कहते हैं कि तिलक लगाने से ग्रहों के अशुभ प्रभावों को भी शांत किया जा सकता है। हिंदू धर्म में माना गया है कि तिलक लगाने से अपनेजीवन में यश बढ़ता है।
मन और मस्तिष्क को शीतलता मिलती है
तिलक लगाने से मन में एक अलग ही शांति का अनुभव होता है तो वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी तिलक लगाने के कई लाभ हैं। इससे हमारे मस्तिष्क को ठंडक मिलती तो वहीं आदमी को ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती है। वहीं ललाट पर रोजाना तिलक लगाने से विवेकशीलता और आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि होती है।
बुधवार के दिन सूखा सिंदूर लगाने से भगवान की कृपा होती है
अगर जातक दिन के अनुसार तिलक लगाये तो सुखद परिणाम सामने आते हैं। कहते हैं कि सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है तो वहीं मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर लगाना शुभ होता है। बुधवार के दिन सूखा सिंदूर लगाने से भगवान की कृपा होती है। गुरुवार के दिन पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाने से हमारे घर में सुख-समृद्धि आती है।
बुरे ग्रहों की दशा सुधरती है
ज्योतिष की मानें तो शुभ होने के साथ-साथ माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का तेजी से संचार होता है और जीवन में हर तरक्की के रास्ते तेजी से खुलने लगते हैं। इसके साथ साथ ये भी कहते हैं कि माथे पर तिलक लगाने से बुरे ग्रहों की दशा सुधर जाती है। चलिए जानते हैं माथे पर रोज तिलक लगाने के क्या क्या फायदे (tilak on forehead benefits) हैं।
माथे की जगह को आज्ञाचक्र कहते हैं
अगर आप सुबह पूजा के बाद माथे पर तिलक लगाते हैं, तो आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहता है और आपका फोकस कामकाज में बढ़ेगा। माथे पर रोजाना तिलक लगाने से आदमी के तेज में इजाफा होता है। माथे की जगह को आज्ञाचक्र कहा जाता है। दोनों आंखों के सेंटर के स्थान पर, जहां तिलक लगाया जाता है, वहां ऊर्जा का केंद्र होता है। अगर आप तिलक लगाते हैं तो इससे आज्ञा चक्र उदीप्त हो जाता है।
चंदन लगाने में दिनों का है अपना महत्व
आदमी अगर शुक्रवार के दिन लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाये तो उसके घर मेंखुशहाली आती है। शनिवार के दिन भस्म का तिलक लगाने से जीवन में आने वाली समस्यायें दूर होती हैं तो वहीं रविवार के दिन लाल चंदन लगाने से व्यक्ति को मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के मुताबिक चंदन का तिलक लगाने वाले का घर अन्न-धन से भरा रहता है और सौभाग्य में तेजी से बढ़ोतरी होती है।
चंदन का तिलक लगाने से मस्तिष्क को शीतलता मिलती है
वैज्ञानिक आधार पर भी तिलक लगाने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से मस्तिष्क को ठंडक मिलती है। इससे व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है। कहा जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वह अपने फैसले बहुत मजबूती से लेता है। चंदन का तिलक लगाने से मस्तिष्क को शीतलता मिलती है।