Astrology Tips: सोने के सिक्कों वाला समुद्री जहाज रखें आफिस में, बरसेगा पैसा

Astrology Tips: अगर आपका कामकाज किसी भी कारण से कम या बिल्कुल नहीं चल रहा है तो अपने दुकान या कार्यालय में सोने के सक्कों वाला समुद्री जहाज रखें। ऐसा करने से विकास का द्वार खुलेगा और पैसा आना शुरू हो जाएगा।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर आपका कामकाज किसी भी कारण से कम या बिल्कुल नहीं चल रहा है तो अपने दुकान या कार्यालय में सोने के सक्कों वाला समुद्री जहाज रखें। ऐसा करने से विकास का द्वार खुलेगा और पैसा आना शुरू हो जाएगा। बता दें कि आपके जीवन में मनचाही नौकरी, व्यापार में लाभ और घर में सुख-समृद्धि मिलने के लिए आदमी कई तरह के उपाय करते हैं। तो वहीं कुछ लोग राशि के हिसाब से भी रत्न धारण करते हैं, जिससे उन्हें लाभ हो सके।

फेंगशुई में सोने के सिक्कों वाले समुद्री जहाज का महत्व

वास्तु के अनुसार फेंगशुई में सोने के सिक्कों वाले समुद्री जहाज का विशेष महत्व बताया है। सोने के सिक्कों वाले समुद्री जहाज को सफलता का घंटी बताया गया है। इसलिए इसे कार्याल में उचित दिशा में रखना शुभ होता है। तो चलिए जानते हैं सोने के सिक्कों वाले समुद्री जहाज को किस दिशा में रखना चाहिए और इसके क्या लाभ है।

घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है

पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि फेंगशुई शास्त्र में सोने के सिक्कों वाले समुद्री जहाज को सफलता, तरक्की और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसको दफ्तर में रखने से व्यापार में वृद्धि और नौकरी में तरक्की मिलती है। व्यक्ति के जीवन में हर राह पर सफलता हासिल होती है। घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है और देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। हालांकि, सिक्कों वाले समुद्री जहाज को वास्तु नियमों के अनुसार ही उचित दिशा में रखना चाहिए।

मूर्ति ऑफिस में मेज पर रखें

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, मार्केट में कई तरह के सोने के सिक्कों से भरे जहाज की मूर्तियां मिलती हैं। कोई भी मूर्ति ऑफिस में मेज पर रख सकते हैं। परंतु, उस जहाज की दिशा इस तरह होनी चाहिए कि जैसे वह बाहर से ऑफिस की तरफ आ रहा है।इससे सुख-समृद्धि का आगमन होगा और व्यापार में लाभ होगा। लेकिन, ध्यान रखें कि सोने के सिक्के वाले जहाज को मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं रखना है। इससे आर्थिक नुकसान होने का भय रहता है। मेज पर रखें समुद्री जहाज की प्रत्येक दिन सफाई करनी चाहिए।

और व्यापार में भारी नुक़सान हो सकता है।

कहां रखें सोने के सिक्कों से भरा समुद्री जहाज़? सोने के सिक्के से भरे समुद्री जहाज़ को ऑफिस में इस तरह रखें, जिससे लगे कि जहाज़ बाहर से ऑफिस के अंदर की तरफ़ आ रहा है, न कि बाहर की तरफ़ जा रही है। ऐसा करने से आनेवाला सौभाग्य उल्टे पैर वापस जा सकता है और व्यापार में भारी नुक़सान हो सकता है। कहां न रखें? * सोने के सिक्के से भरे समुद्री जहाज को भूल से भी ऑफिस के मुख्य द्वार के ठीक सामने न रखें, वरना सारी संपत्ति दरवाज़े से होकर बाहर जा सकती है। * इसे घर में रखने की ग़लती भी न करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button