Astrology Tips: घर में लगायें शमी का पौधा, हो जाएंगे मालामाल

Astrology Tips: ज्योतिष के अनुसार पेड़-पौधे भी देव के रूप हैं। हर पौधों का अपना अपना महत्व होता है। उसी में से एक है शमी का पौधा। घर में इस पौधे को लगाने से भगवान गणेश और मां जगदम्बा का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. ज्योतिष और हिन्दू सनातन के अनुसार, घर में शमी का पेड़ लगाने से भगवान शनिदेव का प्रतिकूल दोष धीरे धीरे कम हो जाता है। कहते हैं कि शमी के पेड़ में भगवान शंकर निवास करते हैं। इसलिए शमी के पेड़ की पूजा करने से भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिलता है। वहीं शमी की पत्तियों का उपयोग भगवान गणेश और मां दुर्गा की पूजा में किया जाता है।

पौराणिक मान्यता भी है

माता तुलसी की तरह ही शमी के पौधे का भी अपना एक अलग महत्व है। यह पेड़ धार्मिक और औषधीय के लिए विशेष महत्व रखत है। ज्योतिष के अनुसार तुलसी के पौधे की तरह ही शमी का पौधा भी अपने आसपास की नेगेटिव एनर्जी को खींचकर पॉजिटिव एनर्जी देता है। मान्यता है कि रामायण में अपने वनवास काल के दौरान भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई करने से पहले शमी के पेड़ की पूजा की थी तो वहीं महाभारत में पांडवों ने अपने वनवास काल के दौरान अपने शस्त्रों को शमी के पेड़ में छिपा दिया था।

छत या बालकनी में ही शमी के पौधे को लगाना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार , घर में शमी का पेड़ खासकर दक्षिण दिशा में ही लगानी चाहिए। शमी के पेड़ को कभी भी घर के अंदर न लगाएं, जहां तक हो उसे खुली हुई जगह जैसे घर का मुख्य दरवाजा,गार्डन, छत या बालकनी में ही शमी के पौधे को लगाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर दाईं तरफ शमी के पौधे को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर इसे इस तरह लगाएं कि जब भी आप घर से बाहर जाएं तो शमी का पौधा आपके दाई तरफ होना चाहिए।

शमी के पेड़ के नीचे रोजाना जलायें दीपक

शमी का पौधे को हम पौधा न मानें बल्कि उसे हम देव मानें तो देवों की विशेष कृपा होगी। जंहां तक हो सके आप छत पर शमी का पौधा लगा रहे हैं तब ये दक्षिण दिशा में ही लगाना चाहिए, अगर ऐसा संभव न हो तो पूर्व दिशा मे भी शमी के पौधे को लगा सकते हैं। शनिवार के दिन शमी के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button