Astrology Tips: लड्डू गोपाल को तुलसी के पत्ते के साथ लगाएं तुलसी दल का भोग

Astrology Tips: हिन्दू धर्म के अनुसार आज घर घर में मां तुलसी की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं रविवार के दिन तुलसी को अर्ध्य नहीं दिया जाता है।

Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. हिन्दू धर्म के अनुसार आज घर घर में मां तुलसी की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं रविवार के दिन तुलसी को अर्ध्य नहीं दिया जाता है। तो वहीं अगर तुलसी दल को अगर लड्डू गोपाल को तुलसी के साथ भोग लगाया जाए तो उसके परिणाम सकारात्मक निकलते हैं। तुलसी के पौधे से कई फ़ायदे होते हैं, जैसे कि हवा शुद्ध होती है, तनाव कम होता है, और सेहत अच्छी रहती है।

रसोई बाथरूम के पास न लगाएं तुलसी

  • तुलसी का पौधा घर के आंगन, केंद्र, या पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
  • तुलसी का पौधा विषम संख्या में रखना चाहिए, जैसे कि 1, 3, 5, 7, या 9।
  • तुलसी के पौधे को रसोई घर या बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे में अशुद्ध हाथों से नहीं छूना चाहिए।

वास्तु का रखें ख्याल

वास्तु की मानें तो तुलसी का पौधा घर के आंगन, केंद्र या घर की पूर्वोत्तर या उत्तर दिकी ओर ही लगानी चाहिए। तुलसी का पौधा बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। पहले केवल घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाया जाता था। क्योंकि वहां उस पौधे को धूप, हवा पानी सब कुछ पर्याप्‍त मात्रा में मिलता रहे।

गुरुवार को लगाएं तुलसी का पौधा

  • वास्तु के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु का होता है। इस तरह गुरुवार के दिन यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगाया जाए तो आपको श्री विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
  • वास्तु के अनुसार शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को अर्पित किया गया है और माता तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए आप इस दिन भी तुलसी का पौधा लागा सकते हैं।
  • शनिवार के दिन भी तुलसी का पौधा आप लगा सकते हैं। इस दिन पौधा लगाने से लंबे वक्त से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
  • कब न लगाएं तुलसी का पौधा तुलसी का पौधा सोमवार, बुधवार, रविवार,एकादशी तिथि और सूर्य एवं चंद्र ग्रहण के दिन बिल्कुल भी न लगाएं।

किस महीने में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा

माना जाता है कि तुलसी के पौधे को घर में कार्तिक मास(अक्तूबर और नवंबर का महीना) में लगाना चाहिए।

इस महीने में लगाएं पौधा

तुलसी का पौधा लगाने के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा फरवरी माह में भी तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह मौसम सामान्य रहता है। ऐसे में तुलसी का पौधा लगाने से यह सूखता नहीं है।

उत्तर दिशा है शुभ

  • तुलसी का पौधा आप अपने घर में तुलसी को ईशान कोण, उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं, वैसे उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है।
  • अगर आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है।
  • उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
  • तुलसी के पौधे को कभी भी साउथ या साउथ वेस्ट दिशा में न रखें।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी उज्जवल प्रदेश (ujjwalpradesh.com) की नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button