Astrology Tips: पालें सफेद चूहा, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Astrology Tips: भगवान गणेश का वाहन चूहा है। चूहा काले और सफेद दोनों रंग के पाये जाते हैं। मान्यता है कि सफ़ेद चूहा देखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

- भगवान गणेश का वाहन है चूहा
- आने वाली परेशानियों को करते हैं सूचित
- चूहा बुद्धि, धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है
Astrology Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. भगवान गणेश का वाहन चूहा है। चूहा काले और सफेद दोनों रंग के पाये जाते हैं। मान्यता है कि सफ़ेद चूहा देखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर चूहे घर में घुस जाएं और बिल बनाकर रहने लगें, तो यह अशुभ हो सकता है।
सफेद चूहा भाग्यशाली होते है?
जिस तरह से अमरनाथ मंदिर में कबूतरों को दिखना शुभ माना जाता है । उसी तरह करनी माता मंदिर में चूहों की फौज में सफेद चूहों का दिख जाना बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है। मान्यता के अनुसार सफेद चूहा दिख जाने से मांगी गयी मनोकामना पूरी होती है।
छछूंदर धन आगमन का संकेत माना जाता है
अगर घर में छछूंदर दिख जाए तो इसे धन आगमन का संकेत माना जाता है. छछूंदर दिखने में चूहे जैसा ही होता है, लेकिन आकार में थोड़ा लंबा होता है. घर में ऐसे चूहे दिखना बहुत शुभ माना जाता है. वहीं आपको घर में ऐसे चूहे दिख जाएं तो आपको जल्द ही धन लाभ होता है और मां लक्ष्मी आप पर खुश होती दिखाई दे रही हैं।
चूहा 12 साल के चक्र की शुरुआत करता है
चूहों की छवि भले ही खराब मानी जाती हो लेकिन हर आदमी उन्हें कीड़े-मकौड़े के तौर पर नहीं देखता। चीनी संस्कृति में, चूहा बुद्धि, धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। माना जाता है कि यह पहला जानवर था जो तभी आया । जब जेड सम्राट ने इन राशि चिन्हों को नियुक्त करने के लिए जानवरों को बुलाया, इसलिए चूहा 12 साल के चक्र की शुरुआत करता है।
पहले से अधिक सावधान हो जाना चाहिए
ऐसा माना जाता है कि आपके दुश्मन सक्रिय हो चुके हैं और आपके खिलाफ कोई बड़ी षड्यंत्र रच रहे हों तो आपको पहले से अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वहीं चूहों को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर ये आपके घर में घुस जाएं और बिल बनाकर रहने लगें तो यह आपके आने वाले कल के लिए बहुत ही अशुभ माना जाता है।
सूखे मेवे और पत्तेदार सब्जियां खिलाएं
अपने सफेद माउस ताजे फल, सब्जियां, सूखे मेवे और पत्तेदार सब्जियां खिलाएं। ताजे खाद्य पदार्थों का थोक पत्तेदार साग से बना होना चाहिए। कोई भी पत्तेदार हरा जो मानव या घोड़े के खाने के लिए सुरक्षित है, सफेद माउस के उपभोग के लिए सुरक्षित है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी उज्जवल प्रदेश (ujjwalpradesh.com) की नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।