Bhopal News: आनंद उत्सव की गतिविधियों के उत्कृष्ट फोटो और वीडियो के चयन पर मिलेंगे पुरस्कार

Bhopal News: प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Bhopal News: उज्जवल,भोपाल. प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत सांस्कृतिक और परम्परागत खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो के चयन के लिये एक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। आनंद उत्सव कार्यक्रम से जुड़े आनंदक, नागरिक और आयोजक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कोई भी व्यक्ति राज्य आनंद संस्थान की वेबसाईट पर 5 फरवरी 2025 तक आयोजन के फोटो और वीडियो अपलोड कर सकता है। इन अपलोड किये गये फोटो एवं वीडियो में से तीन उत्कृष्ट फोटो एवं तीन उत्कृष्ट वीडियो का चयन कर पुरस्कृत किया जायेगा।

प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम 3 फोटो एवं 2 वीडियो ही अपलोड कर सकेगा। वीडियो लगभग 2 मिनिट और फोटो का साईज 3 एमबी तक का हो सकता है। जिस नाम से फोटो और वीडियो अपलोड किया जायेगा, चयनित होने पर पुरस्कार की राशि उसी व्यक्ति को देय होगी। यदि एक ही फोटो/वीडियो एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा भेजा जाता है तो जिस व्यक्ति की प्रविष्टि पहले होगी, चयनित होने पर पुरूस्कार उसी को प्रदान किया जायेगा।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button