Baghpat Accident: लड्डू महोत्सव के दौरान 5 लोगों की मौत, 40 घायल

Baghpat Accident: वॉच टॉवर गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में फंसे लोग

Baghpat Accident: उज्जवल प्रदेश डेस्क, बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह वॉचटावर गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बागपत के बड़ौत शहर में जैन समुदाय द्वारा आयोजित लड्डू महोत्सव के दौरान हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। घटनास्थल पर एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बागपत की जिला मजिस्ट्रेट अस्मिता लाल के मुताबिक, कुल घायलों में से 20 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लाल ने संवाददाताओं से कहा, बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था। यहां लकड़ी का एक ढांचा ढह गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए। 20 लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, 20 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। 5 लोगों की मौत हो गई है।

बागपत डीएम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यूपी सीएम ने अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार करने का भी निर्देश दिया।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Back to top button