बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रेन्ड एम्बेसडर सुश्री भावना ने माउंट एकॉनकागुआ में फहराया भारत का झंडा

भोपाल
मध्यप्रदेश की 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्रेन्ड एम्बेसडर पर्वतारोही सुश्री भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का झंडा फहराया है। उन्होंने यह उपलब्धि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के 10 वर्षों को समर्पित किया है।

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री ‍निर्मला भूरिया ने भावना की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि म ध्यप्रदेश की बेटी ने न सिर्फ सम्पूर्ण भारत को गौरवान्वित किया है बल्कि यह संदेश भी दिया है कि बेटियाँ बेटों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सुश्री भावना की इस उपलब्धि से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव के साथ उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दृढ़ता मिलेगी।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button