Bhojpal Mela: चांद से चंद्रयान तक का सफर दिखेगा भोजपाल मेले में, एलियंस भी देखने को मिलेंगे

Bhojpal Mela News: भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल मेले में लगाई जा रही विज्ञान प्रदर्शनी। मेला देखने रोजाना हजारों लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं।

Bhojpal Mela: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार शहरवासियों को नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। रफ्तार की दुनिया का सबसे तेज गति से चलने वाले झूले सुनामी, डबल डिस्क के साथ ही मेले में लगाए गए 180 फीट लंबे टनल और एक्वेरियम में विभिन्न तरह की मछलियां मेले में आने वाले लोगों का रोमांच बढ़ा रही हैं। विशाल एक्वेरियम देख यहां आने वाले लोगों को समुद्र तल के बीचों-बीच होने का एहसास होता है। अब इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए शहर में पहली बार भोजपाल महोत्सव मेले में आने वालों को चांद से चंद्रयान तक का सफर और एलियंस देखने को मिलेंगे।

माडल्स के जरिए होगा प्रदर्शन

यहां लगाई जा रही विज्ञान प्रदर्शनी में एलवीएम-तीन राकेट के साथ रोवर, प्रज्ञान और चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग दिखाई देगी। मेले में चांद से चंद्रयान तक का सफर दिखाने के लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें श्री हरिकोटा से एलवीएम-तीन राकेट से चंद्रयान-3 को लांच करने, प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर माड्यूल अलग-अलग होते हुए दिखाई देंगे। लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग, छह पहियों वाले रोवर प्रज्ञान के निकल कर चांद की सतह पर चलने का माडल देखने को मिलेगा।

Also Read – Baba Bageshwar Dhirendra Shastri

बच्चों के लिए होगा प्रमुख आकर्षण

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेले में एक और आकर्षण का केंद्र जुड़ने जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार शाम को किया जाएगा। यह बच्चों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इसमें चांद से चंद्रयान तक जो हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की उसका माडल देखने को मिलेगा। साथ ही बड़े-बड़े एलियंस देखने को मिलेंगे, जो बच्चों के मनोरंजन के साथ ही उन्हें शिक्षाप्रद जानकारी देंगे।

https://www.ujjwalpradesh.com/business/sensex-in-modi-government-stock-market-surged-during-modi-government/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button