Bhopal Crime: महिला आरक्षक से दहेज में मांगे 10 लाख, नहीं देने पर बच्चों सहित घर से निकाला

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में महिला थाना पुलिस ने एक महिला आरक्षक की शिकायत पर उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट, धमकाने का केस दर्ज किया है।

Bhopal Crime News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राजधानी भोपाल में महिला थाना पुलिस ने एक महिला आरक्षक की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट, धमकाने का केस दर्ज किया है। महिला आरक्षक से आरोपितों ने 10 लाख रुपये एवं कार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला और दो बच्चों को घर से बेदखल कर दिया है।

4 साल पहले हुई थी शादी

महिला आरक्षक नेहरू नगर क्षेत्र में रहती है। महिला आरक्षक ने शिकायत में बताया कि जून 2020 में उसकी शादी बैतूल में हुई थी। उसके पति निजी काम करते थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति एवं सास-ससुर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगे थे। मांग पूरी करने के लिए उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा था। समय बीतने के साथ उनके दो बच्चे हुए।

उसे लगा कि बच्चों के आने के बाद शायद पति एवं ससुराल वालों के व्यवहार में कुछ परिवर्तन आने लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे लोग दहेज में 10 लाख रुपये एवं कार लाने के लिए दबाव बनाने लगे।

Also Read: Porn प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब X बनेगा Porn Hub

उसने जब दहेज का विरोध किया, तो उसे और उसके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके चलते वह बच्चों के साथ मायके में आकर रहने लगी। उसके मायके वालों ने पति वह उसके माता-पिता को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने।

Also Read: WhatsApp Blue Tick: अब WhatsApp पर भी मिलेगा ब्लू टिक

आरोपितों को भेजा गया नोटिस

पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत के आधार पर पति, सास, सुसुर एवं देवर के खिलाफ दहेज एक्ट एवं धमकाने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों को थाने में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस तामील नहीं होने पर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बैतूल जाएगी।

https://www.ujjwalpradesh.com/national/when-free-entry-was-not-given-in-the-water-park-bulldozer-was-run-see-viral-video/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button