Bhopal Crime News : भोपाल न्यायालय के बाहर पेशी करके निकले युवक के गाल पर मारा ब्लेड

Latest Bhopal Crime News : खुरई से भोपाल कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर अज्ञात बदामाश ने कोर्ट परिसर के बाहर नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम की है।

Latest Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. खुरई से भोपाल कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर अज्ञात बदामाश ने कोर्ट परिसर के बाहर नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम की है। एमपी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गढ़ौला नाका, खुरई निवासी योगेन्द्र सिंह (26) अपने पिता रोशन सिंह गौर के साथ शनिवार को भोपाल कोर्ट पेशी के लिए आए थे। पेशी होने के बाद शनिवार की शाम को कोर्ट से बाहर निकल कर चौराहे तरफ बस के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लड़कों में से पीछे बैठे लड़के ने किसी नुकीली चीज से योगेन्द्र पर हमला कर दिया।

योगेन्द्र के बाएं गाल की तरह गले के पास चोट आई है। हमला करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। फरियादी योगेन्द्र का कहना है कि वह दो लड़कों को नहीं पहचानते और न ही वह गाड़ी का नंबर ही देख सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साधारण मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button