Bhopal News: कमलापति स्टेशन पर पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Bhopal News: भोपाल के कमलापति स्टेशन परिसर में पुलिसकर्मी दौलत खान की पिटाई करने और वर्दी फाड़ने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राजधानी भोपाल के कमलापति स्टेशन परिसर में पुलिसकर्मी दौलत खान की पिटाई करने और वर्दी फाड़ने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज सभी का जुलूस निकला। पुलिस ने उसी जगह इन आरोपियों का जुलूस निकाला, जहां इन्होंने घटना को अंजाम दिया था।
रेल SP राहुल लोढ़ा ने बताया कि घटना वाले दिन एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य 2 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिलीप अहिरवार और अमन यादव करोंद के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके हिंदू और मुस्लिम को लेकर कमेंट करने के आधार पर BNS की 196 के तहत धारा बढ़ाई गई है। सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यहां से देखें विडियों..
मप्र की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर जीआरपी जवान दौलत खान की वर्दी फाड़ी, मारपीट की गई, सांप्रदायिक टिप्पणी करके जवान को हिंदू – मुस्लिम में बांटने की कोशिश की गई।@DrMohanYadav51 क्या यही है “सुशासन”? @DGP_MP जब रक्षक ही असुरक्षित हैं तो आम जनता का क्या होगा? pic.twitter.com/wLLiOtbwVn
— Sunil Astay 🇮🇳 (@SunilAstay) April 28, 2025
मुस्लिम नाम देखकर किए थे हमला
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन परिसर में 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात शराब पीने से मना करने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी। 3 लड़के और एक लड़की स्कोर्पियो कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान जीआरपी पुलिसकर्मी दौलत खान ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो उन्होंने हमला कर दिया। आरोपियो ने पुलिसकर्मी दौलत खान का नाम देखकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए उन्हें जमकर पीटा और वर्दी तक फाड़ दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी दिलीप अहिरवार, अमन यादव, जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।