Bhopal News: रिसेप्शन के दिन ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन अपनी प्रेमी के साथ फरार

Bhopal News: शादी को रिशेप्शन से पहले दुल्हन जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रदेश की राजधानी भोपाल टीटी नगर थाना क्षेत्र में यह सनसनखेज मामला सामने आया है

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनखेज मामला सामने आया है, जब शादी को रिशेप्शन से पहले दुल्हन (Bride) जेवर लेकर प्रेमी (Lover) के साथ (With) फरार (Ran Away) हो गई। दरअसल 18 फरवरी को ही आशीष की शादी विदिशा के गंजबासौदा में सपना सोलंकी से हुई थी, जिसका रिशेप्शन रखा गया था।

लेकिन रिसेश्पशन से पहले ही शादी हॉल के बाहर खड़ी अज्ञात कार सवार 3 युवकों के साथ दुल्हन फरार हो गई।जिसके बाद पीड़ित दूल्हे ने टीटी नगर थाने में दुल्हन खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दूल्हे के पिता का आरोप है कि लड़की करीब 10 लाख के जेवर सहित अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। इससे पहले भी कल रात में शादी के बाद जब सुबह बारात लौट कर आ रही थी, उसी वक्त किसी अज्ञात शख्स ने गाड़ी के दोनों टायरों को चाकुओं से गोदा था, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन को बस में लेकर आना पड़ा।

वहीं इस मामले को लेकर टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने कहा की दूल्हे की शिकायत पर दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। हमारी एक टीम को दुल्हन की तलाश में उसके घर गंजबासौदा भेजा गया है, जो पूरी मामले की जानकारी लेकर आएगी, जिसके बाद जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुल्हन के फरार होने की घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। वहीं दुल्हन के फरार हो जाने से दूल्हा दुखी है। उसने तो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के सपने संजोए रखे थे। लेकिन दुल्हन को किसी और के साथ अपनी जिंदगी गुजारनी थी।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button