Bhopal News: हिन्दू नर्स ने इस्लाम नहीं अपनाया तो घर से निकाला, बोला- गैर मुस्लिम महिला से पैदा बच्चा इस्लाम में नाजायज

Bhopal News: प्रदेश की राजधानी भोपाल की 43 साल की एक महिला ने बताया कि वह नर्स थी, उसकी शादी गानिम अली से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही गानिम ने दुबई ले जाकर अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नया मामला सामने आया है। एक नर्स ने दुबई के कारोबारी से 10 साल पहले अपना-अपना धर्म निभाने की शर्त पर शादी की थी। अब आरोपी पति ने इस्लाम धर्म नहीं अपनाने पर गैर मुस्लिम पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया।

हिन्दू महिला ने आरोप लगाए कि पति इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था। वह उससे रोजाना नमाज पढ़ने, हिजाब पहनने को कहता था और मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था। यहां तक कि शादी के 10 साल तक आरोपी ने यह कहते हुए पीड़िता का गर्भ नहीं ठहरने नहीं दिया कि गैर मुस्लिम महिला से पैदा बच्चे इस्लाम में नाजायज माने जाते हैं। इसलिए पहले इस्लाम अपनाओ, फिर संतान पैदा करेंगे।

हिन्दू महिला का आरोप- पूजा की तो पति ने मूर्ति खंडित की

हिन्दू महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया- 43 वर्षीय महिला प्रेमपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। वह वर्तमान में गोल मार्केट दिल्ली में रहती है। करीब 11 वर्ष पहले एक पार्टी में उनकी मुलाकात कर्नल्स कॉलोनी निवासी गानिम अली से हुई थी। अली का बिल्डिंग मटेरियल का दुबई और भोपाल में व्यापार है।

दोनों ने वर्ष 2014 में शादी की थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दोनों ने इस शर्त पर शादी की थी कि विवाह के बाद भी वह अपना-अपना धर्म अपनाए रखेंगे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही गानिम ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पत्नी से कहता था कि तुम अपना धर्म परिवर्तन करो, नमाज पढ़ना सीखो, घर में हिजाब पहना करो। पत्नी ने इससे मना कर दिया। पति उसे पूजा नहीं करने देता था। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने अपनी बहन के साथ मिलकर उनकी मां की दी गई पूजा करने की भगवान की मूर्ति को खंडित कर दिया।

धर्म परिवर्तन कराने का धंधा है पाकिस्तानी भाभी का

गानिम से जब उसने मूर्ति खंडित करने की वजह पूछी तो उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने आरोप लगाए कि पति की पाकिस्तानी भाभी सना हबीब ने धर्म परिवर्तन के लिए उसके पति को उकसाया। वह दुबई, भारत में रहकर धर्म परिवर्तन का काम करती है। इसके अलावा ससुर गजनफर अली पर भी उन्होंने रात में मैसेज भेजने के आरोप लगाए।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button