Bhopal News: भोपाल में म्याऊं कर रहे तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू

Bhopal News: पेंच टाइगर रिजर्व की एक टीम ने गुरुवार को दो चट्टानों के बीच फंसी एक तेंदुए के बच्चे को बचाया। यह तेंदुए का बच्चा उस जगह के पास मिला, जहां एक और बच्चा मृत पाया गया था।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. पेंच टाइगर रिजर्व की एक टीम ने गुरुवार को दो चट्टानों के बीच फंसी एक तेंदुए के बच्चे को बचाया। यह तेंदुए का बच्चा उस जगह के पास मिला, जहां एक और बच्चा मृत पाया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस काम के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई।

डॉग स्क्वॉड टीम को पास के चट्टानी इलाके में ले गया, जहां एक और तेंदुए का बच्चा म्याऊं कर रहा था, क्योंकि वह दो चट्टानों के बीच फंस गया था। बाद में उसे सुरक्षित बचा लिया गया। उसकी उम्र दो से तीन महीने है। उचित देखभाल के लिए तेंदुए के बच्चे को वन विहार भेजा गया। विशेषज्ञों द्वारा उसकी देखभाल की जा रही है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button