Bhopal News : पानी की सप्लाई और सफाई व्यवस्था हो जाएगी 2 दिन बाद ठप

आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के सामने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कल विनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Bhopal News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के सामने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कल विनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विनियमित और दैवेभो कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारियों की मांग पर संज्ञान लेने के लिए महापौर मालती राय और निगम प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया है।

यदि तीन दिन में कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो, 12 दिसंबर को बेमुद्दत हड़ताल की जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो दो दिन बाद शहर में पानी की सप्लाई, सफाई व्यवस्था, वार्ड जोन स्तर के जरूरी काम की व्यवस्था चरमरा सकती है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं।

वर्षों से कार्यरत नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। निगम के स्थायी विनियमित कर्मचारियों को शीघ्र नियमित वेतनमान पर नियुक्त किया जाए। नियमित कर्मचारियों को पदोन्नति। मृत्य होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति। सातवें वेतन की अंतिम किश्त का भुगतान जल्द किया जाए।

https://ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/big-breaking-indefinite-strike-of-bhopal-municipal-corporation-employees-fierce-demonstrations-continue/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button