Big Breaking : Big Breaking : भोपाल नगर निगम कर्मचारी 12 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, पानी-सफाई की व्यवस्था प्रभावित
Bhopal Big Breaking News : निगम के कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को ISBT स्थित निगम के कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा नहीं होेने पर आंदोलन का ऐलान किया है।

महापौर और एमआईसी ले रहे बैठक, बाहर कर्मचारी कर रहे उग्र प्रदर्शन
Bhopal Big Breaking News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राजधानी भोपाल में नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को आईएसबीटी स्थित निगम के कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा नहीं होेने पर आंदोलन का ऐलान किया है। जिस समय यह प्रदर्शन हो रहा था उस समय आईएसबीटी स्थित निगम के कार्यालय के अंदर महापौर मालती राय और एमआईसी के सदस्य बैठक ले रहे थे और बाहर कर्मचारियों द्वारा कार्यालय का घेराव किया जा रहा था।
कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों के पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा कर दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 13 हजार कर्मचारियों को यदि नियमित नहीं किया गया तो 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल शुरू कर देंगे। समस्त काम बंद करके फायर से लेकर वार्ड-जोन आॅफिसों में तालाबंदी कर देंगे। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अनिल श्रवण, इरफान अल्ताफ, अशोक वर्मा ने कहा कि यह धरना को एक तरह से ट्रेलर है। यदि मांगें नहीं मानी गई तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
12 से ज्यादा कर्मचारी संगठन हुए एक जुट
नियमित समेत अन्य मुद्दों पर हुए धरने में 12 से ज्यादा कर्मचारी संगठन एक जुट हो गए। इसमें सफाईकर्मी से लेकर फायर, वार्ड-जोन आॅफिस के कर्मचारी धरने में शामिल हो गए। सबका कहना था कि चार दिन के भीतर निगम मांगों का निराकरण कर दें, वरना 12 दिसंबर से वे काम पर नहीं आएंगे। पिछले तीन दिन से वे काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।
Nagar Nigam Hadtal : 02:00 PM Live
Bhopal Big Breaking News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने अपना कार्य बंद कर दिया है और सभी ने आईएसबीटी कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि आईएसबीटी कार्यालय में भोपाल की महापौर मालती राय और एमआईसी के सदस्य बैठक ले रहे हैं।
नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है और चेतावनी भी दी है कि यदि निगम ने किसी भी कर्मचारी को हटाया या फिर किसी तरीके से परेशान करने की कोशिश की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इस प्रदर्शन में वाटर सप्लायर, सफाई कर्मचारी एवं निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद हैं।