भाजपा ने कानून-व्यवस्था को लेकर राजधानी में की प्रेसवार्ता का आयोजन

रायपुर

भाजपा ने आज प्रदेश के कानून-व्यवस्था को लेकर राजधानी में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना दिया है, और यह स्थिति प्रदेश की जनता ने खुद देखी है.

बलौदा बाजार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस के विधायक की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के कई नेता अपराध में शामिल है और कांग्रेस के लोग हर मामले में संलिप्त होते हैं. इसके साथ ही सिंहदेव ने सूरजपुर में NSUI नेता के नाम आने और  दामाखेड़ा की घटना को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने दामाखेड़ा मामले को लेकर कहा कि धर्म गुरु प्रकाश मुनि का यह कहना कि हमले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है,  उन्होंने यह भी बताया कि लोहारीडीह कांड में कांग्रेस के सदस्यों ने अशांति फैलाने का काम किया है.

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश की चार महत्वपूर्ण घटनाओं में संलिप्तता दिखाई देती है और यह दुर्भाव के साथ काम कर रही है. इस प्रेसवार्ता ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति को और अधिक गरमा दिया है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. भाजपा ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को पहचानें और सही निर्णय लें.

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button