त्रिपुरा बॉर्डर में ड्यूटी करते वक्त बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

जांजगीर-चांपा

सक्ती जिले के पुटेकेला गांव निवासी दाऊराम कंवर बीएसएफ का जवान है और त्रिपुरा बार्डर में तैनात था। ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को जवान दाऊराम कंवर हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में त्रिपुरा में जवान की पोस्टिंग थी।

39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को पांच नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही जवान दाऊराम कंवर की मौत हो गई। सात नवंबर को रायपुर से बीएसएफ के जवानों द्वारा बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया तब गांव वालों की आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बीएसएफ जवानों के द्वारा सलामी दी गई।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button