Gold Rate Today 16 May 2023: रेट में आयी भारी गिरावट, यहां करें चेक, 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate Today | gold silver price: 22 कैरट वाले सोने के लिए (22 Carat Gold Price) 56,650 रुपए प्रति दस ग्राम जबकि 24 कैरट वाले सोने के लिए (24 Carat Gold Price) 61,800 रुपए प्रति दस ग्राम देने होंगे. बता दें कि सोना इस वक्त अपने ऑल टाइम हाई से 650 रुपये तक सस्ता मिल रहा है.

Gold Rate Today | gold silver price: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. इंटरनेशनल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आजकल लगातार उतार- चढ़ाव देखे जा रहे हैं. इसी बीच राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव (Aaj Ka Sone Ka Bhav) में कोई बदलाव नही देखा गया है. गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज भी आपको 22 कैरट वाले सोने के लिए (22 Carat Gold Price) 56,650 रुपए प्रति दस ग्राम जबकि 24 कैरट वाले सोने के लिए (24 Carat Gold Price) 61,800 रुपए प्रति दस ग्राम देने होंगे. बता दें कि सोना इस वक्त अपने ऑल टाइम हाई से 650 रुपये तक सस्ता मिल रहा है.
चांदी के दाम स्थिर
वहीं, ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच आज चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नही देखा गया है. गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज आपको 1 किलो चांदी (Aaj Ka Chandi Ka Bhav) खरीदने के लिए 74,800 रुपए चुकाने होंगे. बता दें कि कल भी चांदी का भाव ( Silver Price in Delhi) 74,800 रुपये था यानि आज भाव में कोई बदलाव नही हुआ है. जानकारी के लिए बता दें कि चांदी इस वक्त अपने ऑलटाइम हाई से 5 हजार रुपये तक सस्ती मिल रही है.
MCX वायदा बाजार का हाल
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू वायदा बाजार में आज सोने में जहां मामूली तेजी देखी वहीं चांदी फ्यूचर वायदा में कमजोरी दर्ज की गई. आपको बता दें कि एमसीएक्स (MCX) पर आज सोना जून वायदा 116 रुपये की तेजी के साथ 61,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, चांदी जुलाई वायदा 313 रुपये की तेजी के साथ 73,367 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.
ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें कि अब आप सोने की शुद्धता घर बैठे भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया गया है जिसका नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप की मदद से ग्राहक (Consumer) घर बैठे सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वो भी इस एप की मदद से कर सकते हैं.
सोने के दाम | Gold Rate Today | जानिए चांदी के दाम | Silver Rate Today
Madhya Pradesh Gold Price | gold price chart
Today’s Gold Prices | 16-May-2023 | 1 gram gold rate today | 24ct gold price today
Purity | Weight | Price |
---|---|---|
22Ct Gold | 1Gm | Rs. 5,758.00 |
24Ct Gold | 1Gm | Rs. 6,046.00 |
18Ct Gold | 1Gm | Rs. 4,711.09 |
21Ct Gold | 1Gm | Rs. 5,496.27 |
14Ct Gold | 1Gm | Rs. 3,664.18 |
Yesterday’s Gold Prices | 15-May-2023
Purity | Weight | Price |
---|---|---|
22Ct Gold | 1Gm | Rs. 5,748.00 |
24Ct Gold | 1Gm | Rs. 6,035.00 |
18Ct Gold | 1Gm | Rs. 4,702.91 |
21Ct Gold | 1Gm | Rs. 5,486.73 |
14Ct Gold | 1Gm | Rs. 3,657.82 |
Madhya Pradesh Silver Price
Today’s Silver Prices | 16-May-2023
Weight | Price |
---|---|
1Gm | Rs. 78.80 |
10Gm | Rs. 788.00 |
50Gm | Rs. 3,940.00 |
1Oz | Rs. 2,450.95 |
1Kg | Rs. 78,800.00 |
Yesterday’s Silver Prices | 15-May-2023
Weight | Price |
---|---|
1Gm | Rs. 78.50 |
10Gm | Rs. 785.00 |
50Gm | Rs. 3,925.00 |
1Oz | Rs. 2,441.62 |
1Kg | Rs. 78,500.00 |
सोना एक धातु एवं तत्व है। शुद्ध सोना चमकदार पीले रंग का होता है जो कि बहुत ही आकर्षक रंग है। यह धातु बहुत कीमती है और प्राचीन काल से सिक्के बनाने, आभूषण बनाने एवं धन के संग्रह के लिये प्रयोग की जाती रही है। सोना घना, मुलायम, चमकदार, सर्वाधिक संपीड्य (malleable) एवं तन्य (ductile) धातु है। रासायनिक रूप से यह एक तत्व है जिसका प्रतीक (symbol) Au एवं परमाणु क्रमांक ७९ है। यह एक अंतर्ववर्ती धातु है। अधिकांश रसायन इससे कोई क्रिया नहीं करते। सोने के आधुनिक औद्योगिक अनुप्रयोग हैं – दन्त-चिकित्सा में, एलेक्ट्रॉनिकी में।
भारत में विश्व का लगभग दो प्रतिशत स्वर्ण प्राप्त होता है। मैसूर की कोलार की खानों से यह सोना निकाला जाता है। कोलार में स्वर्ण की 5 खानें हैं। इन खानों से स्वर्ण पारद के साथ पारदन (amalgamation) तथा सायनाइड विधि द्वारा निकाला जाता है। उत्तर में सिक्किम प्रदेश में भी स्वर्ण अन्य अयस्कों के साथ मिश्रित अवस्था में मिला करता है। बिहार के मानसून और सिंहभूम जिले में सुवर्णरेखा नदी में भी स्वर्ण के कण प्राप्य हैं।
इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोने की कीमतों पर उपभोक्तों की मांग का पड़ता है असर
दक्षिण अमरीका के कोलंबिया प्रदेश, मेक्सिको, संयुक्त राष्ट्र अमरीका के केलीफोर्निया तथा अलासका प्रदेश, आस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका स्वर्ण उत्पादन के मुख्य केंद्र हैं। ऐसा अनुमान है कि यदि पंद्रहवीं शताब्दी के अंत से आज तक उत्पादित स्वर्ण को सजाकर रखा जाए तो लगभग 20 मीटर लंबा, चौड़ा तथा ऊँचा धन बनेगा। आश्चर्य तो यह है कि इतनी छोटी मात्रा के पदार्थ द्वारा करोड़ों मनुष्यों के भाग्य का नियंत्रण होता रहा है। (Gold Silver Price Today)
जानिए 22 और 24 Carat में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.
इसे भी पढ़ें : Gold Investment: गोल्ड में निवेश से पैसे कैसे बनाएं, जानें हर सवाल का जवाब
कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.