Gold Rate Today 20 May 2023: 2000 के नोट बंद होने की खबर से सोना 70 हजार तो चांदी 80 हजार के पार

Gold Rate Today | gold silver price: 10 ग्राम सोना खरीदने पर 5 से 10 हजार रुपए अधिक लिए गए। यानी प्रति 10 ग्राम सोना 70 हजार रुपए में बिका। वहीं एक किलो चांदी के दाम 80 हजार तक पहुंच गए।

Gold Rate Today | gold silver price: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. 2 हजार के नोट की नोटबंदी होते ही लोग उनके पास रखे नोटों को ठिकाने लगाने लग गए हैं। गुजरात के बाजार में लोग इनके एवज में सोना-चांदी खरीदने पहुंचने लगे। 2 हजार के नोट में भुगतान कर सोना-चांदी खरीदने वालों को 8 से 10 हजार रुपए ज्यादा चुकाने पड़ रहे थे।

बाजार के जानकारों ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि 10 ग्राम सोना खरीदने पर 5 से 10 हजार रुपए अधिक लिए गए। यानी प्रति 10 ग्राम सोना 70 हजार रुपए में बिका। वहीं एक किलो चांदी के दाम 80 हजार तक पहुंच गए।

सोना क्यों खरीद रहे लोग? | Gold Rate Today

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि जिन लोगों के पास ज्यादा मात्रा में 2 हजार के नोट हैं वो अगर बैंक में इसे जमा करने जाएंगे तो उन्हें इस पर अपनी सालाना कमाई के आधार पर टैक्स देना होगा। इसके अलावा ज्यादा कैश रखने पर सरकार उनसे पूछताछ भी कर सकती है। ऐसे में इन सब झंझटों से बचने के लिए लोग सोने का रुख कर रहे रहे हैं। इसके अलावा सोने को रखना भी आसान है। अनुज गुप्ता बताते हैं कि 2016 में भी नोटबंदी के समय सोने में ऐसी ही तेजी देखने को मिली थी। इस समय सोना 30 हजार से 50 हजार पर पहुंच गया था।

इस महीने के आखिर में 65 हजार के पार जा सकता है सोना

अनुज गुप्ता कहते हैं कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण पहले ही सोने को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में अब 2 हजार के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने के निर्णय के बाद लोग उनसे पास रखे नोटों से सोना खरीद रह हैं। इससे इसकी कीमत और सपोर्ट मिलेगा और ये इस महीने के आखिर तक 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार जा सकती है।

Also Read: Demonetisation : जिनके पास नहीं हैं बैंक अकाउंट, वो कहां और कैसे बदल सकेंगे 2000 रुपये के नोट?

इस साल सोने में दिखी शानदार तेजी

इस साल अब तक सोने में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को ये 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 60,275 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इसके दाम में 5,408 रुपए की तेजी आई है।

जहां भी छापे, वहां 2000 की गड्डियों में काली कमाई

सात साल पहले नोटबंदी की गई तो एक मकसद कालेधन पर लगाम कसना भी। हालांकि काली कमाई करने वालों ने इसका रास्ता भी निकाल लिया। हाल के सालों में जहां ED, आयकर विभाग, CBI या राज्यों की पुलिस ने छापे मारे वहां, ज्यादातर 2000 रुपए की गडि्डयां ही काली कमाई के रूप में जब्त हुईं। हालिया समय की 6 बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ से ज्यादा नकदी जब्त हुई है। कानपुर में इत्र कारोबारी के यहां से 284 करोड़ और हैदराबाद की दवा कंपनी के ठिकानों से 142.87 करोड़ रु. मिले थे।

रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को लेकर क्या आदेश दिए?

रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।

Also Read: KIA Electric Car: अब KIA बनाएगी मेड इन इंडिया Electric Car

RBI ने फिलहाल 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है, लेकिन यह भी कहा है कि यह इसके बाद भी लीगल रहेगा। ऐसा सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को वापस करें।

सोने के दाम | Gold Rate Today | जानिए चांदी के दाम | Silver Rate Today

Madhya Pradesh Gold Price | gold price chart | Gold Rate Today

Today’s Gold Prices | 20-May-2023 | 1 gram gold rate today | 24ct gold price today

Purity Weight Price
22Ct Gold 1Gm Rs. 5,663.00
24Ct Gold 1Gm Rs. 5,946.00
18Ct Gold 1Gm Rs. 4,633.36
21Ct Gold 1Gm Rs. 5,405.59
14Ct Gold 1Gm Rs. 3,603.73

Yesterday’s Gold Prices | 20-May-2023

Purity Weight Price
22Ct Gold 1Gm Rs. 5,693.00
24Ct Gold 1Gm Rs. 5,978.00
18Ct Gold 1Gm Rs. 4,657.91
21Ct Gold 1Gm Rs. 5,434.23
14Ct Gold 1Gm Rs. 3,622.82

Madhya Pradesh Silver Price

Today’s Silver Prices | 20-May-2023

Weight Price
1Gm Rs. 79.00
10Gm Rs. 790.00
50Gm Rs. 3,950.00
1Oz Rs. 2,457.17
1Kg Rs. 79,000.00

Yesterday’s Silver Prices | 20-May-2023

Weight Price
1Gm Rs. 78.00
10Gm Rs. 780.00
50Gm Rs. 3,900.00
1Oz Rs. 2,426.07
1Kg Rs. 78,000.00
सोना एक धातु एवं तत्व है। शुद्ध सोना चमकदार पीले रंग का होता है जो कि बहुत ही आकर्षक रंग है। यह धातु बहुत कीमती है और प्राचीन काल से सिक्के बनाने, आभूषण बनाने एवं धन के संग्रह के लिये प्रयोग की जाती रही है। सोना घना, मुलायम, चमकदार, सर्वाधिक संपीड्य (malleable) एवं तन्य (ductile) धातु है। रासायनिक रूप से यह एक तत्व है जिसका प्रतीक (symbol) Au एवं परमाणु क्रमांक ७९ है। यह एक अंतर्ववर्ती धातु है। अधिकांश रसायन इससे कोई क्रिया नहीं करते। सोने के आधुनिक औद्योगिक अनुप्रयोग हैं – दन्त-चिकित्सा में, एलेक्ट्रॉनिकी में।

भारत में विश्व का लगभग दो प्रतिशत स्वर्ण प्राप्त होता है। मैसूर की कोलार की खानों से यह सोना निकाला जाता है। कोलार में स्वर्ण की 5 खानें हैं। इन खानों से स्वर्ण पारद के साथ पारदन (amalgamation) तथा सायनाइड विधि द्वारा निकाला जाता है। उत्तर में सिक्किम प्रदेश में भी स्वर्ण अन्य अयस्कों के साथ मिश्रित अवस्था में मिला करता है। बिहार के मानसून और सिंहभूम जिले में सुवर्णरेखा नदी में भी स्वर्ण के कण प्राप्य हैं।

इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोने की कीमतों पर उपभोक्तों की मांग का पड़ता है असर

दक्षिण अमरीका के कोलंबिया प्रदेश, मेक्सिको, संयुक्त राष्ट्र अमरीका के केलीफोर्निया तथा अलासका प्रदेश, आस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका स्वर्ण उत्पादन के मुख्य केंद्र हैं। ऐसा अनुमान है कि यदि पंद्रहवीं शताब्दी के अंत से आज तक उत्पादित स्वर्ण को सजाकर रखा जाए तो लगभग 20 मीटर लंबा, चौड़ा तथा ऊँचा धन बनेगा। आश्चर्य तो यह है कि इतनी छोटी मात्रा के पदार्थ द्वारा करोड़ों मनुष्यों के भाग्य का नियंत्रण होता रहा है। (Gold Silver Price Today)

जानिए 22 और 24 Carat में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

इसे भी पढ़ें : Gold Investment: गोल्ड में निवेश से पैसे कैसे बनाएं, जानें हर सवाल का जवाब

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

Show More

Related Articles

Back to top button
Join Our Whatsapp Group