Bhopal News: रील्स बनाने के चक्कर में नहर में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Bhopal News: राजधानी भोपाल में रील्स बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की जान चली गई। रील्स के चक्कर में गंभीर हादसे भी रहे हैं।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली खबर आई है। युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने का नशा इस कदर चढ़ा हुआ है कि युवा इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। कभी-कभी यही जुनून मौत की वजह भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से आया है जहां रील्स बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की जान चली गई। रील्स के चक्कर में गंभीर हादसे भी रहे हैं।

दरअसल, यह घटना कोलार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है कोलारर के पास इनायतपुर नहर पर तीन दोस्त तेज रफ्तार कार में रील्स बना रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में जहां दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं अन्य एक गंभीर है।

मृतकों के नाम पलाश और विनीत है, वहीं तीसरे दोस्त पीयूष की हालत गंभीर है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतक पलाश और विनीत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पदस्थ थे। हादसे में मौत की खबर से लोक निर्माण विभाग में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button