CG News : 4 बार सांसद रहे सोहा पोटाई का आज हुआ निधन, आदिवासी समाज में शोक की लहर

CG News : सासंद सोहा पोटाई का आज निधन हो गया। वे करीब 6 महीने से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि सोहन पोटाई 4 बार सांसद भी रहे है। सोहन पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

Latest CG News : उज्जवल प्रदेश, रायपुर. पूर्व सासंद सोहा पोटाई का आज निधन हो गया। वे करीब 6 महीने से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि सोहन पोटाई 4 बार सांसद भी रहे है। सोहन पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से आदिवासी समाज में शोक की लहर है।29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की।

1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button