CG News : सिर्फ दिखाने के लिए भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है , जिनसे काम नहीं बन रहा वे इस्तीफा दे दें

CG News : उज्जवल प्रदेश, जशपुर. जिले में भारतीय जनता पार्टी की बेहद कमजोर स्थिति और संगठन की हकीकत देखकर पार्टी अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक में ही पदाधिकारियों को खरी खोटीसुना दी। यहां बागबहार में आयोजित पत्थलगांव विधानसभा की समीक्षा बैठक में भाजपा मंडल के ज्यादातर पदाधिकारी अपने मतदान केंद्रों की संख्या भी नहीं बता पा रहे थे। जिसे देखकर भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का पद केवल सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए नहीं सौंपा गया है, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस काम करने के लिए दिया जाता है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष के अलावा मंडल के पदाधिकारियों की दयनीय हालत को देखकर अरुण साव ने साफ शब्दों में कह दिया कि आप लोगों में किसी को भी पार्टी ने यदि जबरन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी हो तो आप त्यागपत्र दे सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुनने वालों की जानकारी मांगी तो पूरे हाल में सन्नाटा पसर गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में दो सौ से अधिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था लेकिन इस बैठक में महज पचास कुर्सियां देख कर भविष्य में इस तरह की औपचारिकता से दूर रहने की सलाह दे दी।

भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का पद केवल सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए नहीं सौंपा गया है बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस काम करने के लिए दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि लगातार पांच बार पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने से अच्छा होगा कि स्वतः ही सेवानिवृत्त हो जाएं। जशपुर जिले में सभी भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी के समर्पण की भावना से काम करने की कड़ी हिदायत के बाद सभी भाजपाई अब चिंतन में जुट गए हैं।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button