CG News: ढोंगी योगाचार्य तरुण का डोंगरगढ़ आश्रम भी सील, विदेशी लेनदेन की चल रही जांच
CG News: एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार विवादित योगी तरुण का डोंगरगढ़ आश्रम भी सील कर दिया गया है। विदेशी कनेक्शन और उसके एनजीओ की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है।

CG News: उज्जवल प्रदेश, राजनांदगांव. एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार विवादित (Fake) योगी (Yogacharya) तरुण (Tarun Yogi) का गोवा आश्रम भी विवादों में आने के बाद बंद हो गया। वह लीज पर जिस रिजॉर्ट में क्रांति योगा आश्रम चला रहा था उसमें दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच तालाबंदी हो गई।
इसके बाद वह डोंगरगढ़ आ गया जहां विदेशी भी उससे मिलने आने लगे थे। धीरे-धीरे यहां चल रही गतिविधियां भी संदिग्ध होने लगीं और 24 जून को कार्रवाई के बाद पुलिस ने डोंगरगढ़ आश्रम (Dongargarh Ashram) को भी सील (Sealed) कर दिया है। डोंगरगढ़ में 42 एकड़ की जमीन पर आयुर्वेदिक उपचार केंद्र खोलने का दावा करने वाले योगी तरुण के विदेशी लेनदेन (Foreign Transactions) कनेक्शन व उसके एनजीओ की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है।
पुलिस को उसका आईफोन भी मिला है। लेकिन इसके लॉक होने के चलते छानबीन शुरु नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने तरुण के कॉल डिटेल्स हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा उसके एनजीओ और बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है। तरुण के पासपोर्ट की जानकारी भी सामने आई है जिसमें उसके कई देशों की यात्रा के साक्ष्य मिले हैं।
जांच के दौरान ऐसे करीब 35 लोगों को चिह्नित किया गया है जो उसके साथ योगाश्रम के संचालन और दूसरी गतिविधियों में जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ विदेशियों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। अपने योगाश्रम के संचालन के लिए उसने प्रशिक्षक और अन्य स्टाफ के साथ ही आइटी टीम भी हायर कर रखी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी मामलों में पड़ताल की जा रही है।