CG News: प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों हेतु 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Latest CG News: कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों के वारिसों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Latest CG News: उज्जवल प्रदेश, जगदलपुर. कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों के वारिसों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील बस्तर के ग्राम उलनार निवासी लामो की मृत्यु सांप काटने से पुत्र नकुल को, तहसील भानपुरी के ग्राम गुनपुर निवासी सुबरी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र रामनाथ को, तहसील दरभा के ग्राम कोलेंग निवासी बोड़ेक की मृत्यु पानी में डूबने से माता चैती को, ग्राम दरभा निवासी मनीष की मृत्यु पानी में डूबने से पिता परदेशी को, तहसील बास्तानार के ग्राम बडेकिलेपाल निवासी सोमड की मृत्यु सांप काटने से पत्नी सुकमती को, ग्राम पालानार निवासी मनीराम की मृत्यु गाज गिरने से पत्नी सन्नी प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में अंतरण करने की निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button