CG News : आज समस्त पुलिस जवानों का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कराया जनरल परेड

CG News : उज्जवल प्रदेश, गरियाबंद. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के निर्देशन में आज शुक्रवार को गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा पुलिस लाइन गरियाबंद में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिए। उन्हों ने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना।

परेड के दौरान पुलिस जवानों को टर्नआउट उच्चकोटि का धारण करने के संबंध मे निर्देश दिए साथ ही जिन पुलिस जवानों का टर्नआउट सामान्य स्तर का पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई एवं 05 अधिकारी/कर्मचारी जिनका टर्नआउट उच्च कोटि का पाए जाने पर प्रशंसा दिया गया।

परेड के दौरान वाहन शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया वाहनों के रखरखाव एवं मियाद के संबंध में विस्तृत जानकारी लिए। परेड के दौरान आगामी कानून व्यवस्था,लाइन आर्डर ड्यूटी को मध्य में रखते हुए समस्त पुलिस जवानों के द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया परेड में रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं 103 अन्य अधिकारी/ कर्मचारी परेड में सम्मिलित रहे।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button