CG Raipur: बाल दिवस पर CM बघेल ने किया NehrukaBharat.com का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में ’नेहरू का भारत डॉट कॉम’ नाम की वेबसाइट का लोकार्पण किया।

CG Raipur in Hindi | NehrukaBharat.com : उज्जवल प्रदेश, रायपुर. ’नेहरू का भारत डॉट कॉम’ वेबसाइट देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित है। इसके जरिये नेहरु पर हो रहे वैचारिक हमलों का जवाब देने की भी कोशिश होगी।

एक थिंक टैंक “पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशन-(Park Foundation)’ ने यह वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट www.nehrukabharat.com मकसद पंडित नेहरू के विचारों और उनके ’आइडिया ऑफ इंडिया’ से आम जनता को परिचित कराना है। इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन भी शुरू किया जाना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आधुनिक भारत की नीव रखने में जवाहरलाल नेहरु का योगदान अतुलनीय है। संचालकों ने बताया, पंडित जवाहर लाल नेहरू का मानवतावाद, हमारे समाज में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के बारे में उनकी गहरी चिंता, उनके धर्मनिरपेक्षता के प्रति समर्पण और हमारे देश में लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनकी प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है।

समाज को आधुनिक तर्कसम्मत बनाने के लिए वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित अनिवार्यताओं पर विस्तार से काम करना होगा। ’नेहरू का भारत डॉटकॉम’ वेबसाईट की इन विचारों से आम जनता को अवगत कराने में प्रभावी भूमिका होगी। वेबसाइट के लोकार्पण समारोह में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, पार्क फाउण्डेशन के अध्यक्ष उमा प्रकाश ओझा, सचिव जीवेश चौबे, डॉ. राकेश गुप्ता, गौतम बंधोपाध्याय, पवन चन्द्राकर और हरजीत जुनेजा भी उपस्थित थे।

NehrukaBharat.com पर स्वतंत्रता संग्राम और नेहरु प्रमाणिक जानकारी

संचालकों ने बताया, वेबसाइट का उद्देश्य पंडित नेहरू, स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम की सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारियों से आमजन को अवगत कराना है। ताकि समाज में प्रेम, सौहार्द्र, सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास कायम रहे। पंडित नेहरू के ’आइडिया ऑफ इंडिया’ और संविधानवाद का संरक्षण करना भी इसके उद्देश्यों में शामिल है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button