Chandra Grahan 2025: 14 मार्च 2025 होली के दिन चंद्र ग्रहण, लेकिन यह भारत में नहीं है
Chandra Grahan 2025: 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण विदेश में पड़ेगा इसलिये इसका प्रभाव भारत के लोगों पर नहीं पड़ेगा। हालांकि इसका सूतक 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है, इस दौरान शुभ कार्य नहीं किये जाते।

Chandra Grahan 2025: उज्जवल प्रदेश डेस्क. 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण विदेश में पड़ेगा इसलिये इसका प्रभाव भारत के लोगों पर नहीं पड़ेगा। हालांकि इसका सूतक 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है, इस दौरान शुभ कार्य नहीं किये जाते। (Chandra Grahan 2025)। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक काम करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट और सूतक काल (Sutak Kaal) के टाइम के बारे में।
भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस होली पर चंद्र ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। 14 मार्च (Kab Hai Chandra Grahan 2025) को चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।
07 सितंबर 2025 को भी है चंद्र ग्रहण
2025 के सितंबर में साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल समेत आदि देशों में दिखाई देगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। 07 सितंबर को चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 08 बजकर 59 मिनट से होगी और इसका समापन देर रात 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।
सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इससे सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती। चंद्र ग्रहण दो प्रकार के होते हैं – खंडग्रास और खग्रास। जब पृथ्वी चंद्रमा के कुछ हिस्से को ढकती है तो उसे खंडग्रास कहते हैं। जब पृथ्वी चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है, तो उसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहते हैं।
चंद्र ग्रहण के दौरान यह न करें
किसी भी प्रकार का ग्रहण हो उस समय गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय भूलकर भी खानपान का सेवन, बाहर आना-जाना व सुई से जुड़ा कोई भी कार्य न करें।