राष्ट्रीय बास्केट बाल प्रतियोगिता में हंगामा: तकनीकी विवाद के चलते खिलाड़ियों के बीच जमकर चले लात घूंसे

राजनांदगांव
दिग्विजय स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर-14 बालिका वर्ग के मैच के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हरियाणा और केरल की टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला तकनीकी विवाद के चलते झगड़े में बदल गया, जो मारपीट तक जा पहुंचा। घटना के दौरान केरल की एक खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल खिलाड़ी की स्थिति जानने के लिए टीम के मैनेजर, कोच और अन्य खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे।
 
क्या था विवाद?
मैच के दौरान एक तकनीकी निर्णय को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में देर कर दी, जिससे मामला और बिगड़ गया।

केरलम समाज ने जताई नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय केरलम समाज के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल खिलाड़ी का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना को दुखद और शर्मनाक करार दिया।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button