छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में बाइक फिसलने से घायल हुआ युवक, लोगों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

रामानुजगंज।

आज सुबह साढ़े आठ बजे के करीब रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक एक में स्थित पेट्रोल पंप रोड में नित्यांश ट्रेडर्स के सामने युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल युवक को 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, नित्यांश ट्रेडर्स के सामने एक्सिस बैंक में काम करने वाले उमेश सिंह उम्र 35 वर्ष बाइक से बैंक जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे उमेश के सिर में गंभीर चोट लगी। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अजय गुप्ता एवं संतोष गुप्ता की नजर पड़ी तो तत्काल उन्होंने उमेश को सड़क के किनारे किया। वहीं साई बाबा पब्लिक स्कूल के भाई रूपेश गुप्ता अपने चार चक्का वाहन से बच्चों को लेने जा रहे थे। उन्होंने अपने वाहन को रोककर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शंभू गुप्ता के सहयोग से 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज हुआ।

तत्काल पहुंचाया अस्पताल
जब इस प्रकार की घटना होती है तो लोग भीड़ जरूर लगा देते हैं। एंबुलेंस का इंतजार करने लगते हैं। एंबुलेंस के इंतजार में काफी देर भी हो जाती है। आज जब दुर्घटना हुई तो घायल उमेश के सर से काफी खून बह रहा था। कड़ाके की ठंड भी थी। ऐसे में देरी करना काफी भारी पड़ सकता था। लेकिन स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button