छत्तीसगढ़-दुर्ग में ‘DSP ने घर में घुसकर पहले भाभी से की मारपीट और फिर दुष्कर्म, डॉक्टर की पत्नी लगाया आरोप

दुर्ग।

दुर्ग जिले में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म किया। दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर डीएसपी हैं जिन्होंने जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी देवर का महिला के घर परिचित होने के चलते आना जाना था। पीड़िता महिला के पति डॉक्टर है। डीएसपी 4 महीने पहले डीएसपी ने महिला घर गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर डीएसपी ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला इस घटना के संबंध अपने डॉक्टर पति को जानकारी दी। पीड़िता महिला ने 4 महीने बाद डीएसपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता महिला ने जिस डीएसपी अधिकारी पर आरोप लगाए है वहां वर्तमान में सुकमा जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button