छत्तीसगढ़-कोरबा में पांच दोषियों को सजा-ए-मौत, बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद की तीन लोगों की थी हत्या

कोरबा।

कोरबा जिला में नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बिलासपुर संभाग में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें एक साथ पांच लोगों के लिए न्यायालय द्वारा मृत्युदंड की सजा निर्धारित की गई है।

बता दें कि चार साल पहले लेमरू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता और उसकी बहन की हत्या कर दी थी। वहीं, पीड़ित की भी मौत हो गई थी। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को स्पेशल कोर्ट के जज ममता भोजवानी ने फैसला सुनाते हुए पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लेमरू क्षेत्र के गढ़-उपरोड़ा में एक वयक्ति और उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी गई थी, जिसमें एक बेटी की उम्र चार साल थी। शव मंगलवार को जंगल से बरामद हुए थे। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उस समय किशोरी जिंदा थी और उसे पत्थर के नीचे दबा दिया गया था। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। सभी को लाठी-डंडों और पत्थर से कुचलकर मारा गया था।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button