Chhattisgarh Local Election: अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में जीती भाजपा

Chhattisgarh Local Election: छत्तीसगढ़ में आज नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में अधिकतर जगहों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी जीत गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में अधिकतर जगहों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वोटों की काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्य के कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 फीसदी, बिलासपुर जिले में सबसे कम 51.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुकमा और दुर्ग नगर निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। इन नगर निकाय चुनावों में 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनके सियासी भाग्य का फैसला आज हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। रायपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला है। दीप्ति दुबे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। वहीं राजनांदगांव नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को कांग्रेस के निखिल द्विवेदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। अंबिकापुर नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस के डॉ. अजय टिर्की और भाजपा की मंजूषा भगत के बीच मुकाबला है।

तीन नगर निगमों में भाजपा की जीत

  • अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत
  • जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत
  • भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय चुनाव जीते
  • कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू चुनाव हारे
  • मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस संगठन के महामंत्री हैं

पाटन से भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह और विधानसभा क्षेत्र पाटन से भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते।
  • कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को क्षेत्र की जनता ने निकाय चुनाव में समर्थन नहीं दिया।
  • पाटन नगर पंचायत, अमलेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा आगे।
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

चिरमिरी नगर निगम से भाजपा के रामनरेश जीते

  • चिरमिरी नगर पालिका निगम से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय चुनाव जीते
  • चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल चुनाव हारे
  • डॉ. विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट से 2018 में विधायक चुने गए थे
  • विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उसका टिकट काट दिया था।
  • एग्जिट पोल में चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस को मजबूत बताया गया था।
  • छत्तीसगढ़ के दो नगर निगम में अब तक भारतीय जनता पार्टी की जीत

बलौदाबाजार में 10 साल बाद भाजपा की वापसी

छ्त्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बलौदाबाजार नगर पालिका में 10 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी 3374 वोटों से प्रतिभा चौधरी चुनाव जीत गई हैं।

अंबिकापुर में खिला कमल

  • अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।
  • अंबिकापुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत चुनाव जीते
  • अंबिकापुर की पहली महिला महापौर बनी मंजूषा भगत
  • कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में भाजपा की जीत
  • महापौर बनी मंजूषा ने जीत का श्रेय जनता और भाजपा संगठन को दिया।

आप को छत्तीसगढ़ में मिली पहली जीत

आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में पहली जीत मिल गई है। बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीत गया है।

5 नगरीय निकायों में भाजपा आगे

  • छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रभाव क्षेत्र वाले कबीरधाम जिला के 5 नगरीय निकायों में भारतीय
  • जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है।
  • कवर्धा नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रत्याशी
  • संतोष यादव (भक्कू) से आगे चल रहे हैं।
  • पांडातराई नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता सोनी जीते
  • बोड़ला नगर पंचायत से भाजपा के विजय पाटिल जीते
  • लोहारा नगर पंचायत से भाजपा के संतोष मिश्रा जीते
  • पिपरिया नगर पंचायत से भाजपा के घुरूवा राम साहू जीते

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button