छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकरने पर किया मामला दर्ज

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का सपना दिखाकर नई जिंदगी की शुरूआत करने का सपना दिखाकर कई बार संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना में एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरक्षक विजय कुमार पटेल से उसकी जान पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। जान पहचान के बाद दोनों में बातचीत होनें लगी थी। इस बीच पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी करके नये जीवन की शुरूआत करने का सपना दिखाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाया। पीड़िता महिला ने बताया कि पुलिस आरक्षक ने उसके साथ करीब 6 महीने तक संबंध बनाते रहा और महिला जब भी शादी का बात कहती थी वह हमेशा टाल मटोल करते आ रहा था और आखिरकार आरक्षक विजय कुमार पटेल शादी से मुकर गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला ने इस मामले की शिकायत पहले खरसिया एसडीओपी से की गई, जिसके बाद इस मामले में जांच उपरांत महिला की शिकायत को सही पाये जाने के बाद आरक्षक विजय कुमार पटेल के खिलाफ भूपदेवपुर थाना में धारा 376, (2) 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button