मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने 3 नवनिर्मित 33/11 के.वी विद्युत उप-केन्द्रों की सौगात

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने ग्राम बामोरा में 2.5 करोड़ रूपये लागत से बने 5 एमव्हीए की क्षमता से नव निर्मित 33/11 के.वी. उप-केन्द्र का लोकार्पण किया। साथ ही तराना के ग्राम रावणखेड़ी और जवासिया कुमार के 33/11 के.वी के नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का भी लोकार्पण किया।

ग्राम बामोरा विद्युत उपकेन्द्र से 8 ग्राम बामोरा, आकासोदा, असलाना, देवराखेड़ी, बुचाखेड़ी, खेमासा, तालोद और सेमदिया में लगभग 6 हजार बिजली उपभोक्ता लाभांवित होंगे। उप-केन्द्र से ट्रिपिंग एवं वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी। ग्राम रावणखेड़ी में 2 करोड़ की लागत राशि से बने 33/11 के.वी विद्युत उपकेन्द्र से 6 ग्राम खोकिरिया, तेजलाखेड़ी, झुमकी, खेड़ा-चिताव्लिया एवं सुमराखेड़ी में लगभग 4400 उपभोक्ता लाभांवित होंगे। ग्राम जवासिया कुमार में 2 करोड़ की लागत राशि से 33/11 के.वी. के नवीन विद्युत उप-केन्द्र से 5 ग्राम सारोला, आसेर, जवासिया कुमार, बोरदा धाकड़ व बेलरी में लगभग 4512 उपभोक्ता लाभांवित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग्राम रत्नाखेड़ी से ग्राम बामोरा के मार्ग में नागरिकों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित रवि सौलंकी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button