मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी बाबा रामदेव का माना आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी बाबा रामदेव का उनके आत्मीय आशीर्वचन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी बाबा रामदेव का योग, आयुर्वेद एवं सनातन संस्कृति के प्रचार के माध्यम से जन-सेवा का प्रण हमें निरंतर प्रदेश में अपनी संस्कृति से जुड़कर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुर्वेद और योग के जन-जन की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के भागीरथ प्रयास से विश्व को निरोगी बनाने के प्रयासों को अप्रतिम ऊर्जा दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज उज्जैन में "जनकल्याण पर्व" के शुभारंभ अवसर पर अपार जन समूह के साथ योग में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार योग को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button