Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 27 जनवरी को जन-कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे हितग्राहियों को हितलाभ वितरण
  • मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान में चयनित हितग्राही होंगे लाभान्वित

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश,भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 27 जनवरी को जन-कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के गांधी नगर में सुबह 11 बजे से किया जायेगा। इसमें इंदौर एवं उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल होंगे।

केन्द्र और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया गया। अभियान में हजारों हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया गया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि समापन समारोह का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जायेगा।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button