मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवा संवाद और पुलिस बैण्ड प्रस्तुति में होंगे शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन-कल्याण पर्व के अवसर पर 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे स्व-रोजगार, रोजगार केन्द्रित “युवा संवाद’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में होगा।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार प्रांगण में पुलिस बैण्ड की प्रस्तुति में भी शामिल होंगे। प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस बैण्ड द्वारा एक साथ प्रदर्शन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि 11 दिसम्बर से प्रारंभ हुए जन-कल्याण पर्व के दौरान पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button