CISCE ISC, ICSE Result 2023: 12वीं में रिया अग्रवाल और 10वीं में रुशील कुमार किया टॉप, cisce.org पर घोषित हुआ रिजल्ट

CISCE ISC, ICSE Result 2023 LIVE Updates: ICSE (10वीं), ISC (12वीं) के नतीजे आज, रविवार 14 मई, 2023 को cisce.org पर जारी कर दिए गए हैं। नतीजों के साथ-साथ पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी रिलीज कर दिया गया है।

CISCE ISC, ICSE Result 2023 LIVE Updates: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज यानी रविवार, 14 मई 2023 को कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणाम 2023 जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, ICSE, ISC Results 2023 आज दोपहर 3 बजे जारी किया गया है।

CISCE कक्षा 10, 12 के नतीजों को लेकर नोटिस बीते दिन 13 मई 2023 को जारी किया गया था। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अब ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि पहले ही कर दी है। स्टूडेंट्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट से जुड़ी डिटेल्स के लिए अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button